नमस्ते !
मेरा नाम मुकेश कुमार है। मैंने ये ईबुक "रिश्तों की गहराई" उन लोगों के लिए लिखी है जो अपने रिश्तों में आई दूरी को मिटाकर फिर से प्यार और अपनापन पाना चाहते हैं।
आजकल छोटी-छोटी गलतफहमियों के कारण बहुत से रिश्ते टूट जाते हैं। मैंने कई जोड़ों और लोगों को देखा है जो बस थोड़ी समझ और सही सोच से अपने रिश्ते को बचा सकते थे।
इसी सोच से मैंने यह ईबुक तैयार की - ताकि हर कोई अपने रिश्ते में प्यार और स्थिरता वापस ला सके।